
दिल्ली के लॉन्जरी उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योगपतियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 29 सितंबर को Jain Hosiery Industries (Zoom) Manufacturing Unit, Tronica City, Delhi NCR में आयोजित हुई। बैठक में लंबे समय से रुके हुए भुगतान, बाजार की समस्याओं, आपसी सहयोग और उद्योग को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में एक महत्वपूर्ण सुझाव यह भी सामने आया कि एसोसिएशन के माध्यम से एक अनुभवी लॉ फर्म की सेवाएँ ली जाएँ, ताकि उद्योग से जुड़े सभी सदस्य सामूहिक रूप से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें। इससे बकाया भुगतान की वसूली, व्यापारिक विवादों और अन्य कानूनी मामलों में उद्योगपतियों को मदद मिल सकेगी।
इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने और इसकी रूपरेखा तय करने के लिए जल्द ही एक और बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में श्री अतुल जैन (Zoom), President- Lingeries Manufacturers Association of India (LMAI), श्री वी.के. बजाज (Romance Creations), श्री देवेंद्र जैन (Korvin), श्री संजीव गुलाटी (Lily Innerwear), श्री राजीव कामरा (Eve’s Beauty), श्री मनीष गिरघर (BodyTonic), श्री सागर कुकरेजा (Bodica), श्री अमित सिंह (Tipsy), श्री मनोज जैन (Maroon Creation), श्री राजेंद्र गर्ग (Knox India), श्री हनुमान लुनावत (Intima Gold), श्री शुभम गर्ग (U Light), श्री नरेश अग्रवाल (Vanila), श्री संजीव बंसल (Vanila), श्री बसंत मित्तल (Proleaf), श्री जयेश जैन (Navjyoti Enterprises), श्री दिव्येश जैन (Goldline), श्री राकेश जैन (JEnn Fashion) और श्री मोहित अग्रवाल (Lovage) शामिल हुए। इसके अलावा श्री सौरभ गर्ग (Knox India), श्री अनिल अग्रवाल (Gold Mohar), श्री अंकित जैन (Jain Hosiery) एंव श्री हर्षित सिंह (Texlon) ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक में उद्योगपतियों ने बकाया भुगतान की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान नहीं मिलने से कारोबार प्रभावित होता है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
बैठक में यह भी कहा गया कि किसी नए व्यापारी या कंपनी के साथ कारोबार शुरू करने से पहले उसकी बाजार में साख, भुगतान का पिछला रिकॉर्ड और व्यापारिक स्थिति की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए। उद्योगपतियों का मानना था कि थोड़ी सी सावधानी से भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है।
बैठक में आपसी विश्वास बढ़ाने, व्यापार में पारदर्शिता रखने और भुगतान संबंधी विवादों को बातचीत से सुलझाने पर जोर दिया गया। उद्योगपतियों ने कहा कि नए व्यापारियों के साथ कारोबार करने से पहले उनकी बाजार में साख और भुगतान की जानकारी लेना जरूरी है।
उद्योग के सहयोग के लिए तत्पर है होजरी रिपोर्ट
लॉन्जरी उद्योग की समस्याओं को देखते हुए होजरी रिपोर्ट ने भी उद्योग को हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। एक जिम्मेदार उद्योग मीडिया संस्थान के रूप में होजरी रिपोर्ट अपने लीगल डेस्क के माध्यम से उद्योगपतियों को आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी तुरंत तैयार है।
सभी ने भविष्य में भी ऐसी बैठकें आयोजित करने और उद्योग की समस्याओं को मिलकर सुलझाने पर सहमति जताई है।

